*देहरादून, 16 अगस्त 2026*

चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावी निर्देश दिए हैं। परिजनों ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी, जिसका मुख्यमंत्री ने स्वतः संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खोज एवं बचाव अभियान पर लगातार निगरानी रखी जाए और उसमें तेजी लाई जाए। सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही हैं।

हवलदार पंकज पिथौरागढ़ के निवासी हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने परिजनों से संवाद कर प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी परिवार के निरंतर संपर्क में है और अभियान की प्रगति की जानकारी ले रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने दूरभाष पर हवलदार पंकज के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ी है और तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही परिवार को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *