*देहरादून, 16 अगस्त 2026*
एसपी देहरादून के नेतृत्व में राजपुर थाना पुलिस ने लोगों को भरोसे में लेकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले जालसाज को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त आदर्श वीर धवन निवासी नई बस्ती, विवेक विहार, राजपुर, उम्र 40 वर्ष है। वह दोनों मामलों में फरार चल रहा था।
पहला मामला 13 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। वादी अनिल कुमार ने तहरीर दी थी कि अभियुक्त ने उनके और उनके साथियों के वाहन किराए पर लेकर आगे किराए पर लगाने का भरोसा दिलाया और करीब 45 लाख रुपये ले लिए। लंबे समय बाद भी न वाहन लौटाए गए न पैसे। पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0- 50/2026 धारा 316(2)/351(2) BNS में केस दर्ज किया गया।
दूसरा मामला 16 जुलाई 2026 को दर्ज हुआ। वादी देवकुश ने बताया कि अभियुक्त ने अपनी क्रेटा कार बेचने के नाम पर 9 लाख 50 हजार रुपये लिए, लेकिन न गाड़ी रजिस्टर कराई और न पैसे वापस किए। इस पर मु0अ0सं0- 158/26 धारा 316(2) BNS दर्ज हुआ।
एसएसपी के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किए गए। मैन्युअल पुलिसिंग और सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने 16 अगस्त को उसे लुधियाना के सीएससी सेंटर से गिरफ्तार किया।
