*देहरादून, 16 अगस्त 2026*
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस टीम ने 15 अगस्त को लख्खीबाग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चंदन नगर के पास से अभियुक्त पंकज आहूजा पुत्र सुभाष चंद निवासी चंदन नगर, उम्र 48 वर्ष को पकड़ा। उसके कब्जे से पेटियों और कट्टों में रखी अलग-अलग ब्रांड की 8 पेटी शराब मिली।
*बरामद शराब:*
1. 192 पव्वे इम्पीरियल ब्लू
2. 24 हाफ इम्पीरियल ब्लू
3. 96 पव्वे रॉयल स्टैग
4. 48 पव्वे मैकडावल
बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
