*अल्मोड़ा, 17 अगस्त।*

ताकुला मंडल के बिनसर घाटी क्लब महिंद्रा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारें विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं।

मंत्री ने क्षेत्र की अधूरी विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव से पहले कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

इस दौरान ग्राम भकुना के नारायण सिंह भाकुनी और चुराड़ी के गंगा सिंह बिष्ट सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *