*देहरादून, 17 अगस्त 2026*
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिलों में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग, पटाखे फोड़ने, ट्रिपल राइडिंग, रैश ड्राइविंग और अन्य यातायात नियम तोड़ने वाले 30 टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों को सीज किया।
इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 अन्य वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर 12,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एसपी ने निर्देश दिए हैं कि पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
