देहरादून: एसएसपी दून की सख्ती के बाद दून पुलिस ने करोड़ों रुपये की भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों पर असली भूमि स्वामी के स्थान पर नकली व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप है।

दिनांक 14-09-2026 को वादी करन शर्मा निवासी सहस्त्रधारा रोड ने थाना राजपुर में तहरीर दी थी कि अभियुक्त संजय त्यागी आदि ने भूमि विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी से कूट रचित दस्तावेज तैयार किए। असली भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को रजिस्ट्री के समय खड़ा कर वादी की पत्नी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कराकर करोड़ों रुपये ठग लिए गए। पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना राजपुर में मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 420/467/468/471/506 IPC में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना राजपुर में पुलिस टीम गठित की गई। अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे व मैन्युअल पुलिसिंग की मदद से जानकारी एकत्रित करते हुए अभियुक्त संजय त्यागी व परविंदर कुमार को आईटी पार्क पिछले गेट, धोरण रोड से गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *