देहरादून

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री तीनों धामों के कपाट विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर केदारनाथ धाम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए। उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेशवासियों को केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के कपाट खुलने पर हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही पहले ही दिन वीआईपी दर्शन पर रोक के बावजूद कम धामी के पहुंचने पर आपत्ति भी जताई है।

करन माहरा ने कहा कि जब उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आगामी 15 दिन तक केदारनाथ धाम में वीवीआईपी एवं वीआईपी के दर्शन पर पूर्णतया रोक लगाई गई थी तो फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी ही सरकार के आदेश को धत्ता बताते हुए कपाट खुलने के पहले ही दिन केदारनाथ क्यों पहुंचे। करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकारों में हमेशा दोहरा मापदंड अपनाया जाता है एक नियम और कानून देश एवं प्रदेश की आम जनता के लिए होता है तथा दूसरा भाजपा के नेताओं के खुद के लिए होता है, जिसका वे जब चाहें उलंघन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *