*थाना रायपुर*
अभिषेक शर्मा निवासी अपर ब्राह्मण वाला रायपुर की तहरीर पर थाना रायपुर पर मु0अ0स0 378/2022 धारा 420,467,468,471,120 बी भादवि बनाम अभियुक्त योगेश नौटियाल पुत्र दिनेश प्रसाद नौटियाल निवासी गढवाली कालोनी नेहरुग्राम पंजीकृत किया गया, विवेचना मे अभियुक्त योगेश नोटियाल द्दारा कूटरचित दस्तावेज व विक्रय पत्र तैयार कर वादी को बालावाला स्थित भूमि विक्रय करना पाया गया। अभियुक्त योगेश नोटियाल अभियोग पंजिकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार पुलिस टीम द्वारा उसके निवास स्थान व गांव पौडी म दबिश दी गयी लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नही हो पायी ।
फरार / वांछित अभियुक्तों के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर मे एक टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के दोस्तो/ रिश्तेदारो की जानकारी की गयी तो पाया गया कि अभियुक्त अपने एक पुराने मित्र के सम्पर्क मे है और छुप छुपाकर देहरादून आया जाया करता है । पुलिस टीम द्वारा अन्य माध्यमो से भी अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई तो अभियुक्त का अलग-अलग जनपदो मे होना एंव समय समय पर अपना ठिकाने बदलने की जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासों ले क्रम में पुलिस टीम को दिनांक 12.05.2024 को अभियुक्त के देहरादून आने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के आवास के पास टीम नियुक्त कर अभियुक्त को बालावाला से गिरफ्तार किया गया, जिससे संबंध में जानकारी करने पर अभियुक्त के विरुद्द धोखाधडी के और भी मुकदमे पंजिकृत होना ज्ञात हुआ साथ ही अभियुक्त के विरुद्द अन्य मामलो मे मा0 न्यायलय जनपद देहरादून से दो वारंट व जनपद पौडी से एक वारंट के भी जारी होने की जानकारी मिली, अभियुक्त विगत तीन वर्षो से न्यायलय मे पेश नही हो रहा है। अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया ।
