यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने जिला पंचायत पर अवैध तरीके से वसूली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से ईको टूरिज्म के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है। सुविधा के नाम पर कोई भी काम नहीं किया गया है, जिला पंचायत अवैध तरीके से वसूली कर रहा है। निर्दलीय विधायक संजय डोभाल का भाजपा के स्थानीय नेता संजय राणा ने समर्थन किया है। उनका कहना है कि जो अवैध तरीके से वसूली हो रही है बंद होनी चाहिए।
वहीं बीजेपी विधायक विनोद चमोली का कहना है कि इस तरह की कोई बात नहीं है। इस तरह का कोई मामला नहीं है। हालांकि विपक्ष यानी कि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने सरकार को चार धाम यात्रा के दौरान अवस्थाओं को लेकर घेरा और उन्होंने कहा कि समय रहते विपक्ष ने सरकार को चेताने का काम किया था। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर अवस्थाओं के चलते तीर्थ यात्री बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं जो की एक अच्छी खबर नहीं है।
