देहरादून.

देहरादून के सहस्त्रधारा नदी में नहाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक देहरादून के दीप नगर का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नदी में नहाते वक्त अचानक पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *