*देहरादून*
मानसून सीजन में राजधानी देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में पिछले दिनों कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थितियां देखने को मिली। इस पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से जल भराव हुआ है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत को मानसून से पहले नालों और नालियों को साफ करने के निर्देश दिए थे।
इसके अलावा देहरादून में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 34 करोड़ की लागत से कार्य योजना बनी है और वह प्रक्रिया गतिमान है।उन्होंने बताया कि देहरादून नगर निगम में 100 वार्डों में 536 छोटी बड़ी नालियों की सफाई की गई। इसके लिए नाला गैंग को एक जिम्मेदारी दी गई थी। बड़े नालों की सफाई आउटसोर्स एजेंसी के जरिए करवाई गई। इस बार बरसात की वजह से नालो और नालियों में कैपेसिटी से ज्यादा पानी आने की वजह से सड़कों पर जल भराव की स्थिति देखने को मिली। उन्होंने सभी अधिकारियों को 24 घंटे फोन चालू रखने और किसी भी सूचना के बाद त्वरित कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं
