देहरादून

हरिद्वार के सोहलपुर गांव के एक युवक की तालाब में डूब कर हुई मौत के मामले में कांग्रेस और बीएसपी के विधायकों ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर डीजीपी से मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में विधायकों ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की। कांग्रेस और बीएसपी के नेताओं का आरोप है कि इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है।

 

युवक की मौत मारपीट से हुई या किसी अन्य कारणों से हुई इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक से साथ पुलिस ने पहले मारपीट की फिर उसे तालाब में फेंका गया था। विधायकों का कहना है कि पुलिस के सामने कोई डूब रहा है पुलिस का फर्ज बनता है उसको बचाने का।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *