उधम सिंह नगर
पुलभट्टा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आरही कारने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार मामा भांजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पुलभट्टा क्षेत्र में वेल्डिंग का काम करने वाले मामा भांजे अपनी दुकान बंद करने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बरा चौकी से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार आर्टिका कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें मामा साजिद और उसके भांजा शराफत खा की मौत हुई है। साजिद की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि शराफत को उपचार के लिए भोजीपुरा बरेली के गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां उपचार के दौरान मौत हुई है दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक शव का पोस्टमार्टम रुद्रपुर में कराया गया वही दूसरे का पोस्टमार्टम बरेली में कराया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है पूरे मामले में जांच की जा रही है कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
