देहरादून

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी पलटन बाजार में युवती से छेड़खानी की घटना के बाद अब बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान शुरू किया गया है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार और बुधवार को पलटन बाजार और इसके आसपास के बाजारों में सत्यापन अभियान चलाया गया इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई सभी का पुलिस लाइन और थानों में सत्यापन कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है गौरतलब है कि गत सात सितंबर को पलटन बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची युवती के साथ दुकान के कर्मचारी ने छेड़खानी की थी इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था लेकिन, व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई।

इसे लेकर सोमवार को व्यापारियों ने 10 घंटे तक पलटन बाजार को बंद रखकर प्रदर्शन किया था इसी क्रम में अब पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह टीम के साथ घंटाघर, पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों के बाजार में पहुंचे थे इन बाजारों में कई कर्मचारी, फड़, ठेले वाले आदि बिना सत्यापन के पाए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इन सभी को थाने, चौकी और पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई सभी के दस्तावेजों की जांच की गई उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की जाएगी महिला सुरक्षा को लेकर भी बाजार में प्रबंध किए जा रहे हैं इस दौरान देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने महिलाओं से बातचीत भी की उन्होंने कहा कि बाजारों में महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए वहां पर पुलिस बूथ स्थापित किए जाएंगे साथ ही साथ सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *