रूडकी.

आज दिनांक 21 सितंबर 2024 को सोत मौहल्ला थाना क्षेत्र सिविल लाइन रुड़की में घर में आग लगने की सूचना पर फायर टीम रुड़की द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर हाई प्रेशर वाहन से होज रील फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर घर में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आ को फैलने से भी रोका गया।

साथ ही किचन में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को सुरक्षित जगह पर पहुंचा कर बड़ी हानि होने से रोका गया।

उक्त मकान काफी जीर्ण शीर्ण एवं काफी पुराना है जहां पर परिवार के सदस्य रह रहे हैं वहीं पर घास फूस जानवरों के लिए पुआल गोबर के उपले आदि काफी कंनडम सामान स्टोर किया हुआ है संभवतः आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी।

 

आग बुझाने पर आसपास रह रहे मोहल्ले वासियों ने दमकल टीम के रिस्पॉन्स टाइम की सराहना की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *