हल्द्वानी

लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र में हृदय विदारक घटना सामने आने से सनसनी मच गई है, यहां बिंदुखत्ता स्थित रावतनगर 2nd में व्यवसाई ने चुन्नी से गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात को लगभग 12:30 बजे रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता का अपनी पत्नी ललिता उम्र 38 वर्ष से विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने चुन्नी से ललिता का गला घोट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी, कोतवाल डीआर वर्मा समेत फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। आरोपी का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता के भी पहले पति की मौत हो गई थी।। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है, पुलिस ने मृतक्का के बागेश्वर कप कोर्ट स्थित माइके वालो को सूचना दे दी है साथ ही फॉरेंसिक जांच के बाद मृतक का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक जांच एक्सपर्ट के नेतृत्व में आयी टीम ने फॉरेंसिक जांच की। आरोपी पति की नगला और गोलगेट के बीच हाईवे के किनारे मोटर मैकेनिक की दुकान है। पुलिस उक्त मामले में कोई भी क्लू छोड़ने के मूड में नहीं है, तथा हर एंगल से हत्याकांड की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *