देहरादून

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह केवल एक उपचुनाव में विजय नहीं बल्कि विपक्ष की झूठ की राजनीति और भ्रामक प्रचार को जनता द्वारा स्पष्ट रूप से नकारे जाने का प्रमाण है। कांग्रेस ने इस चुनाव में हर संभव प्रयास किया कि झूठे आरोपों और भावनात्मक शोषण के माध्यम से जनता को गुमराह किया जाए, लेकिन केदारनाथ की जनता ने अपने विवेक से इन सब दावों को सिरे से खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाएंगे और पूरे प्रदेश में विकास की गति को आगे बढ़ने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र में भी भाजपा गठबंधन की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन को बधाई दी है। सीएम धामी ने कहा कि

भाजपा को प्रचंड मत से विजयी बनाकर केदारनाथ की जनता से स्पष्ट कर दिया कि वे सच्चाई और विकास के साथ हैं। यह चुनाव जनता के उस विश्वास का प्रतीक है, जो उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार के प्रति दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *