

उत्तराखंड.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। SSP मीणा ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसी बीच उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिस चौकी प्रभारियों और चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इसी क्रम में अच्छा कार्य करने वाले 04 अधिकारियों को SSI दीपक बिष्ट लालकुंआ, SSI मनोज नयाल कोतवाली रामनगर, SI गगनदीप थाना भीमताल, SI मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं 8 उप निरीक्षकों और 02 कांस्टेबल को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उ0नि0 बबीता थाना हल्द्वानी, उनि श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उ0नि प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, थाना हल्द्वानी, उनि विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, थाना हल्द्वानी, उनि जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टी०पी०नगर, थाना हल्द्वानी उनि भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, थाना हल्द्वानी उनि देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव उनि रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी ANTF के का0 अरविंद कार्की और कांस्टेबल नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाईन हाजिर किया गया है।
