उत्तराखंड.

राजधानी देहरादून में एक शिक्षिका के साथ जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ 20 लाख रुपए की ठगी की गई है। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस प्रशासन के पास दर्ज की है । महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि वह वर्तमान में जनपद उत्तरकाशी के एक दुर्गम स्कूल में अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। संतोष गैरोला निवासी पुरोला उत्तरकाशी ने बताया है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ देहरादून में जमीन लेने का विचार किया। जमीन लेने के लिए उन्होंने रामनरेश नौटियाल निवासी यमुना कॉलोनी से संपर्क किया। रामनरेश ने सुद्धोवाला में 540-540 गज के दो प्लाट दिखाए। दोनों प्लाट का सौदा एक करोड़ 20 लाख रुपए में तय हो गया।

 

20 अप्रैल 2021 को वह रजिस्ट्री कराने के लिए विकासनगर पहुंचे। सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम में रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज जमा कराए गए। रामनरेश ने कहा कि एक महीने में रजिस्ट्री मिल जाएगी। जिसके बाद चारदीवारी करवा सकते हैं। इसी दौरान पीड़ितों ने रामनरेश को एक करोड़ 20 लाख रुपए दे दिये। दस्तावेज जमा कराने और 1 करोड़ 20 लाख रुपए देने के बावजूद काफी दिनों तक रजिस्ट्री नहीं आई। इस पर जब रामनरेश से बात की तो उसने साफ जवाब नहीं दिया। पीड़ितों को जब शक हुआ तो उन्होंने रजिस्ट्री करने वाले वकील से मुलाकात की। वकील ने कहा कि रामनरेश फर्जी व्यक्ति है। उसने स्टाम्प की फीस तक नहीं दी है। इसके बाद अनुराधा और संतोष ने रामनरेश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *