देहरादून.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने विंटर टूरिज्म पर लगाई गई प्रदर्शनी को देखा और पुराने दिनों को याद किया। चार घंटे के दौरे के बाद पीएम मोदी दिल्ली लौटे, जिसके बाद सीएम धामी भी दिल्ली गये हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम धामी की हाईकमान के साथ चर्चा हो सकती है। जिसके बाद दिल्ली से उत्तराखंड को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार को लेकर बीते दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी राजनीतिक हालात से केंद्र को अवगत करा दिया है। अब केंद्र को यह फैसला लेना है कि किसको कैबिनेट में रखना है और किसको कैबिनेट में लेकर आना है। बता दें साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश में तीन मंत्रियों की कुर्सी खाली पड़ी है। इसके बाद साल 2023 में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया. जिसके चलते धामी मंत्रिमंडल की एक और सीट खाली हो गई। ऐसे में वर्तमान समय में धामी मंत्रिमंडल में कुल चार सीटें खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *