देहरादून.
सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा है की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पर सूचना विभाग द्वारा विकसित उत्तराखंड की झांकी का निर्माण किया गया है इस बार झांकी में उत्तराखंडी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में दिखाया गया है मंडावा झींगोरा रामदाना तथा कोकणी की खेती राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है., झांकी के मध्य भाग में होमस्टे को दिखाया गया और पहाड़ों में होमस्टे योजना से हजारों युवाओं को रोजगार मिल रहा है. भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में उत्तराखंड समोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया गया है साथी लखपति दीदी योजना से उत्तराखंड में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है. सदूर पहाड़ों में सौर ऊर्जा और मोबाइल टावर को भी दिखाया गया है. झांकी में जो वेदर रोड ऋषिकेश करणप्रयाग रेल परियोजना रोपवे भारत के प्रथम गांव मानव के लिए रोड कनेक्टिविटी को दर्शाया गया.
