नैनीताल-: नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में 76 साल के आरोपित ठेकेदार द्वारा एक 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने की घटना के बाद से ही कल बुधवार को नैनीताल में हिन्दू संगठन के लोगो द्वारा मस्जिद समेत कोतवाली के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया तो वहीं नैनीताल के कई हिस्से में उग्र भीड़ द्वारा तोड़ फोड़ की घटना भी सामने आई। साम्प्रदायिक माहौल बिगड़ते हुए देख पुलिस द्वारा फ़ोर्स भेज स्थिति काबू की गई व बाज़ार बंद करवाया गया था वहीं इस घटना की सम्वेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर मल्लीताल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज आरोपित को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने नैनीताल वासियो से अपील की है कि मामले में पुलिस द्वारा त्वरित एक्शन करते हुए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा व उसकी गिरफ्तारी की जा चुकी है और पुलिस अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करेगी कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत कठोरतम कार्यवाही की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई भी इस प्रकार की शर्मनाक घटना करने का साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि वह

समस्त नैनीताल वासियों एवं आगंतुकों से अपील करते है कि शहर में कृपया शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी ऐसी गतिविधि में भागीदारी न करें जिससे नैनीताल की गरिमा या पर्यटन क्षेत्र की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *