गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के लिए उत्तराखंड दौरे पर हैं। उनका पहला कार्यक्रम ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में है, जहां वे गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे हरिद्वार जाएंगे, जहां वे पतंजलि योगपीठ में रात्रि विश्राम करेंगे और कल पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे
उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं और हरिद्वार में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी
