देहरादून.

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में गृह सचिव शैलेश बगौली ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद गृह सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि बैठक में तीन महत्व बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग की बात कही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में पुलिस को स्मार्ट बनाने की जरूरत है। उत्तराखंड आपदाग्रस्त प्रदेश है और यहां पर आपदाओं से कैसे निपटा जाए इसको लेकर पुलिस को मुस्तैद रहने की जरूरत है। इससे कैसे निपटा जाए इस पर विशेष फोकस रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग की विभिन्न समस्याओं पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय और सरकार के बीच समन्वय बनाने की पहल की जाएगी।

बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया

कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया

ITDA के इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर में प्राप्त होने वाली ट्रैफिक व्यवस्थाओं एवं पुलिसिंग से संबंधित अन्य फीड के एनालिसिस के लिए वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने पर चर्चा की गयी

प्राइवेट नशा मुक्ति केन्द्रों को सरकारी नशा मुक्ति केन्द्रों के रूप में अधिसूचित किये जाने का प्रयास किया जाएगा

नए आपराधिक कानूनों को लागू किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण, पाठयक्रम, इंफ्रास्ट्रकचर, जनजागरूगता आदि का शेड्यूल तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी

स्क्रैप पॉलिसी के अन्तर्गत नये वाहनों के क्रय करने हेतु शासन स्तर से बजट स्वीकृत करने पर चर्चा की गयी

कुमाऊं परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोले जाने पर चर्चा की गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *