*उत्तरकाशी/देहरादून -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुरोला विधानसभा के बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 30 कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ के स्थायी भवन और परिसर का निर्माण जल्द शुरू करने, राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने और बर्नीगाड़ थाला चौक से इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। साथ ही बड़कोट और चिन्यालीसौड़ के राजकीय महाविद्यालयों को उच्चीकृत करने की भी घोषणा की।
शिलान्यास किए गए 194 करोड़ से अधिक के कार्यों में PMGSY के 176.87 करोड़ के 18 कार्य, PWD के 12.61 करोड़ के 9 कार्य और सिंचाई विभाग के 5.12 करोड़ के 3 कार्य शामिल हैं। लोकार्पित 22 करोड़ के 8 कार्यों में PMGSY के 18.76 करोड़ के 3 कार्य और शिक्षा विभाग के 2.61 करोड़ के 4 कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में सेवा सेतु अभियान के तहत सीएम ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को चेक और उपकरण वितरित किए।
