*देहरादून -* एसएसपी के निर्देश पर हुड़दंगियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में विकासनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली विकासनगर पुलिस को 14 अक्टूबर को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि डाकपत्थर क्षेत्र में एक व्यक्ति राह चलती महिलाओं और लोगों पर फब्तियां कसते हुए विवाद कर रहा है। चौकी प्रभारी डाकपत्थर मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उग्र होकर झगड़ा करने लगा।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने आरोपी फारीद (40) पुत्र स्व. मोहम्मद हसन, निवासी जीवनगढ़, विकासनगर को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
