*चम्पावत, 18 अक्टूबर 2026 -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत में लगभग 95 करोड़ 99 लाख की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित सर्किट हाउस और 1.37 करोड़ की लागत से बने देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 16 योजनाओं में 67.24 करोड़ की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.75 करोड़ की 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

*बड़ी घोषणाएं -*

1. विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय विकास के लिए 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

2. प्रत्येक न्याय पंचायत में सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे।

3. जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर, पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी की स्थापना होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करना सरकार का संकल्प है। आगामी 25 से 50 वर्षों की जरूरतों को देखते हुए योजनाबद्ध विकास किया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग, बाईपास, मल्टी-लेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और टनकपुर में ISBT जैसी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जलभराव की समस्या के लिए 66 करोड़ का ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं, PRD जवानों, रोडवेज कर्मचारियों, पशुपालकों, राज्य आंदोलनकारियों, पूर्व सैनिकों सहित विभिन्न संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *