*देहरादून, 18 अक्टूबर 2026 -* SSP देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार पटेलनगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर विवाद और हुड़दंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने देहराखास क्षेत्र से 11 लोगों – राकिब, शाकिर, मुस्तकीम, प्रवेश, दिलशाद, शाहिद, जुनैद, शोएब, शहजाद अली, शबनम और गुलफसा को तथा बाजार क्षेत्र से 4 लोगों – दीपक कुमार, विवेक, बबलू और राकेश को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *