*बनबसा/चम्पावत, 18 अक्टूबर 2026 -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा के पाटनी तिराहे पर 11 फीट ऊंची भगवान श्री हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया और पाटनी तिराहे का नाम बदलकर ‘हनुमान चौक’ करने की घोषणा की।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने नशामुक्त देवभूमि के संकल्प के तहत आयोजित ‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के लागू होने से अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि और सैन्यभूमि भी है, सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *