*बनबसा, 18 अक्टूबर 2026 -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालिका वर्ग में प्रथम रही साधना और बालक वर्ग में प्रथम रहे जतिन चंद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बन रहा है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चम्पावत में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक और टनकपुर में 237 करोड़ की लागत से आधुनिक ISBT बनाया जा रहा है। मां पूर्णागिरि धाम और शारदा कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

उन्होंने चूना भट्ठा स्थित स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में 28 लाख की दर्शक दीर्घा, 20 लाख के पहुंच मार्ग, 20 लाख की बाउंड्री वॉल और CSR के तहत 1.5 करोड़ के बैडमिंटन हॉल का शिलान्यास किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने NHPC द्वारा CSR के तहत वन विभाग को दिए गए तीन टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं से खेल, अनुशासन और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *