*विकासनगर / देहरादून, 20 अक्टूबर 2026 -* अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 19 अक्टूबर की रात कैनाल रोड स्थित शहनवाज जिम से आगे वाली गली में छापा मारकर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मयंक (40) पुत्र सुधीर, निवासी गुरुद्वारा गली और विशाल गुप्ता (45) पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता, निवासी पहाड़ी गली, विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से सट्टे में लगी 4,270 रुपये नकद, सट्टे के नंबर लिखी पर्ची, कॉपी, पेन और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है।

दोनों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल पवन बिष्ट, सुरेन्द्र तोमर और अजय सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *