*देहरादून, 21 अक्टूबर -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा पिछले एक साल में देशभर में 154 जवानों ने बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखंड के SI विनोद कुमार भी शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस के सुदृढ़ीकरण और जवानों के कल्याण के लिए 8 बड़ी घोषणाएं कीं।

*मुख्य घोषणाएं:*

1. पुलिस में करीब 1600 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती

2. थानों का सालाना बजट 4 करोड़ से बढ़ाकर 8 करोड़

3. विवेचकों को आधुनिक जांच किट

4. पुलिस मॉडर्न स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा

5. देहरादून में ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण

6. देहरादून पुलिस अस्पताल का उच्चीकरण

सीएम ने कहा कि नशा और साइबर अपराध बड़ी चुनौती है, इसके लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और 32 करोड़ की लागत से साइबर क्राइम सेंटर बनाया जा रहा है। कांवड़ और चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए भी उन्होंने पुलिस की तारीफ की।

इस अवसर पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री खजान दास, DGP दीपम सेठ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *