*देहरादून 21 अक्टूबर -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज द टॉसब्रिज स्कूल देहरादून में संस्कार दिवस और स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस मौके पर सीएम ने छात्रों को संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ सफल बनना नहीं बल्कि अच्छा इंसान बनना भी है। ज्ञान आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है जबकि संस्कार सही दिशा देते हैं। आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कूल का उद्घाटन 2015 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। छात्रों को उनकी किताब ‘विंग्स ऑफ फायर’ पढ़ने और बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है और नकल विरोधी कानून के साथ पारदर्शी भर्ती से 5 साल में 35 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने छात्रों से योग, ध्यान और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *