*देहरादून, 23 अक्टूबर -* SSP देहरादून की सख्ती के बाद हुड़दंगियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने दुकान के विवाद को लेकर हंगामा और मारपीट पर उतारू 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

22 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से दीपनगर में दुकान के विवाद में दो पक्षों के झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर लाई तो बातचीत के दौरान दोनों पक्ष गाली-गलौज और हंगामा करने लगे। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष और उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 11 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित, श्रीकांत पुंडीर, वरुण चौहान, हिमांशु चौहान, शैलेंद्र राणा, ऋषभ चौहान, शौर्य प्रताप, अनुज, प्रद्युमन राणा, धीर सिंह और सोनू राणा शामिल हैं, जो सभी दीपनगर और चंद्रबनी क्षेत्र के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *