*देहरादून, 24 अक्टूबर -* SSP देहरादून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 7 लाख रुपये कीमत की 22.83 ग्राम स्मैक और 1 किलो 633 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में तस्करी में लिप्त हुए थे।
*पहली कार्रवाई – कोतवाली पटेलनगर:* पुलिस ने चेकिंग के दौरान दीपक कुमार (35 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर को 1 किलो 366 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में गांजा लाकर स्थानीय नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
*दूसरी कार्रवाई – कोतवाली ऋषिकेश:* ऋषिकेश पुलिस ने 2 तस्करों अमृत निवासी सपेरा बस्ती काले की ढाल और गौरव कुमार निवासी बिजनौर यूपी को गिरफ्तार किया। अमृत से 8.37 ग्राम और गौरव से 7.24 ग्राम, कुल 15.61 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
*तीसरी कार्रवाई – कोतवाली सहसपुर:* सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड के पास चेकिंग में सुरजीत धीमान निवासी ग्राम छरबा को 7.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
