*खटीमा, 24 अक्टूबर -* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर काम कर रही है, जहां प्रशासन की जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास जरूरतों पर भी चर्चा की और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, दर्जा मंत्री संतोष गौरव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *