*देहरादून।* राजधानी में अवैध निर्माणों पर MDDA ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। बिना नक्शा पास कराए बन रही दुकानों और व्यावसायिक भवनों पर सात स्थानों पर सीलिंग की गई।

*कहां-कहां कार्रवाई -*

1. विद्यासागर मार्ग, गैस गोदाम के पास – संजीव फरासी

2. सुंदरवाला, विज्ञान विहार कॉलोनी, खलंगा – छमी की 6 दुकानें

3. रायपुर रोड, शाह जनरल स्टोर के पास – ऋषभ भंडारी

4. खलंगा – अभय प्रताप सिंह

5. देहराखास, दून मेडिकल रोड – अजय शर्मा और सौरभ जैन

6. अस्थल रोड, HIT कॉलेज के सामने, थेवा-मालदेवता रोड – कपिल और पुलकित

7. सहस्रधारा रोड – विक्रम

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सुनियोजित विकास प्राथमिकता है। बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण नियमों का उल्लंघन है, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं। लोगों से अपील है कि निर्माण से पहले नक्शा पास कराएं।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *