गाजियाबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है। देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ियों का एक मंच पर जुटना लघु भारत का दर्शन कराता है। खेल का मैदान सभी को एक सूत्र में जोड़ता है और संस्कृति को समझने का मौका देता है।

उन्होंने कहा कि विद्या भारती 1952 से शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है और उत्तराखंड में भी इसके विद्यालय महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। खेलों से साहस, धैर्य, नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। उत्तराखंड सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर दे रही है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी आगे आ सकें।

इस दौरान उन्होंने पेरिस पैरालंपिक 2024 के रजत पदक विजेता निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *