देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 26 विकास कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी है।

इसमें सबसे ज्यादा 8.96 करोड़ रुपये देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण के लिए स्वीकृत हुए हैं। इसमें आरकेडिया, जाखन, मालसी, गढ़ी कैंट, डोभालवाला, किशननगर और विजय कॉलोनी सहित 12 वार्ड शामिल हैं।

पिथौरागढ़ में 3.44 करोड़ से 4 कार्य होंगे, जिसमें डीडीहाट, धारचूला में मेला स्थल और सीसी मार्ग निर्माण शामिल है। अल्मोड़ा में सूअर रोधक तारबाड़ और सिद्धेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.42 करोड़ मंजूर हुए हैं।

चम्पावत में 3 मेला स्थलों और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 1.97 करोड़, टिहरी में चौकी महादेव शिवालय के लिए 67.87 लाख, हरिद्वार के झबरेड़ा और लक्सर में 100 हैंडपंप के लिए 2.22 करोड़ और कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट और विद्युत कार्यों के लिए 3.44 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना है और कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *