देहरादून। 6 नवंबर को प्रस्तावित VVIP भ्रमण के दृष्टिगत पुलिस लाइन में आज महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार, ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन सहित उच्चाधिकारियों ने सुरक्षा में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया।

ब्रीफिंग में निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी से 3 घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचें, ड्यूटी कार्ड और ID साथ रखें और अपने क्षेत्र की अच्छी तरह चेकिंग कर लें। नोडल अधिकारी सादे और वर्दीधारी बल की पहचान और ब्रीफिंग सुनिश्चित करें, कोई भी एक जगह इकट्ठा न हो।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को चेकिंग-फ्रिस्किंग और एंटी सबोटाज चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। प्रवेश-निकासी द्वारों पर DFMD-HHMD से चेकिंग की जाए, बैरिकेडिंग पर कोई खड़ा न हो। भीड़ प्रबंधन के लिए लाउड हेलर से संयमित निकासी कराई जाए।

VVIP रूट पर हाईराइज बिल्डिंग, पानी की टंकियों, फ्लाईओवर की BDS और डॉग स्क्वाड से चेकिंग, 100% सत्यापन और बल तैनाती के निर्देश दिए गए। रूट और कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी थानाप्रभारियों को होटल, धर्मशाला, बस-रेलवे स्टेशन पर चेकिंग और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग में IG अपराध नीलेश आनंद भरणे, IG गढ़वाल राजीव स्वरूप, SSP देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *