देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

प्राधिकरण की टीम ने देहराखास में पथरी बाग चौक के पास मयंक डोभाल द्वारा बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। वहीं डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में राजेश पंत व अन्य द्वारा 13 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना मानचित्र के निर्माण और अवैध प्लॉटिंग नियोजित विकास को प्रभावित करती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पारदर्शी और व्यवस्थित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले लेआउट और प्राधिकरण की अनुमति की जांच जरूर करें और बिना नक्शा पास कराए निर्माण न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *