देहरादून

आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राजपुर विधानसभा स्थित अंबेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 6, शक्ति केंद्र-25 के इंद्रेश नगर वार्ड में कुलभूषण अग्रवाल के आवास पर देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 110 वें संस्करण को कार्यकर्ताओ के साथ सुना।कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री की मन की बात संपूर्ण देश की आवाज बन चुकी है।आज मन की बात कार्यक्रम ने समाज में नई ऊर्जा का संचार करने का काम किया है।मन की बात’ कार्यक्रम सदैव ही हमें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।कहा कि 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज अपने 110वें पड़ाव पर पहुंचा है,यह सबूत है माननीय नरेंद्र मोदी जी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का।साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी प्राप्त होती है अतः हर एक व्यक्ति को मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनना चाहिए।

 

  • कहा कि अपने कर्तव्यों को निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं, साथ ही कर्तव्य की भावना हम सभी को एक सूत्र में पिरोने व बांधने का काम करती है।प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

 

साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।कहा कि 18 वी लोकसभा के चुनाव हम सब के नजदीक है।ऐसे में हमे चाहिए कि हम सरकार की योजनाओं की जानकारी हर एक व्यक्ति तक पहुंचाए।2019 की तरह ही इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भी हम पांचों की पांचों सीटें जिताकर फिर से कीर्तिमान रचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *