देहरादून: श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति आस्था और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की आम बैठक रविवार, 22 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित की गई। टिहरी नगर के निकट बंगाली कोठी में हुई इस बैठक में द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा के आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

समिति के अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी वर्ष 8 जनवरी से 10 जनवरी 2027 तक तीन दिवसीय श्री घण्टाकर्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कथा के आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देवभूमि की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना, आराध्य देवता के प्रति आस्था को मजबूत करना और समाज में धार्मिक चेतना एवं एकजुटता को बढ़ावा देना है।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोकदेवताओं से जुड़ी परंपराएं यहां की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए कथा के आयोजन को व्यापक स्वरूप देने और अधिक से अधिक भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *