उत्तराखंड सरकार आने वाले दिनों में प्रदेश में सरकारी संपत्तियों के नुकसान को लेकर एक कड़ा और बड़ा कानून बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए पहले ही संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सरकार अगर विधानसभा में ऐसा कोई विधेयक लाती है तो उसका पहले अध्ययन किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह माना कि सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई जरूरी है। आपको बता दे कि पिछले दिनों हल्द्वानी में हुई उपद्रव की घटना में काफी संख्या में सरकारी संपत्ति का नुकसान किया गया और तमाम लोगों को दंगा भड़काने के मामले में गिरफ्तार भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *