देहरादून
मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूरे प्रदेशभर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते एक से तीन मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जैसे इलाकों में बारिश के साथ अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार है। वहीं मैदानी इलाकों में भी आने वाले एक से दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने उच्च हिमालय क्षेत्रों व 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने से मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका जाहिर की है, जिसके चलते आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
