भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी इस लोकसभा से माल राज्यलक्ष्मी शाह जी को जीताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। *उन्होंने कहा 10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी। आम इंसान भी बोला करता था राजनीति से कुछ नही बदलेगा, जैसा चल रहा है वैसा चलेगा, यहां कुछ बदलने वाला नहीं है…!*

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है। देश में 1 लाख करोड़ रूपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उत्तराखंड में 3500 करोड रूपए ओ.आर.ओ.पी के माध्यम से 1 लाख 26 हज़ार सैनिकों को दिया गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पहाड़ो के बॉर्डर एरिया में बीते 10 सालों में डबल लेन रोड़, ऑल वेदर रोड, डबल लेन पुल का कुल 13525 कि.मी का निर्माण हुआ है। और उत्तराखंड के 22 प्रोजेक्ट में 947 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है। बॉर्डर में सड़कों के निर्माण से विकास को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि *उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य धारा में रखा है। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा के साथ सोच भी बदली है। प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है।*

वाइब्रेंट विलेज के तहत इन गावों का विकास हो रहा है। जिसमे 51 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए हैं, साथ ही इनके विकास हेतु 758 करोड़ रूपए खर्च होगा। चार धाम सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन पहुंचाई जा रही है। केदारनाथ का पुनर्निमाण का कार्य हुआ है। मसूरी में पर्यटन के कई विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा *उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड में नंबर वन रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आयुष्मान योजना के साथ अटल आयुष्मान को जोड़कर 52 लाख कार्ड बनाए गए हैं।*

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि *भाजपा, एनडीए का एक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त देवतुल्य जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को 18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है और ऐसी पार्टी का नेतृत्व नड्डा द्वारा किया जाता है। *उन्होंने कहा श्री नड्डा जी के नेतृत्व में आज देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। उन्होने कहा नड्डा जी की सरलता, सहजता और शालीनता से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 19 अप्रैल को हमने मतदान करना है। उन्होंने कहा विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु 400 पार के नारे को सिद्ध करना है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी, देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। 10 सालों में हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में हर क्षेत्र के उदय की बात कही गई है। घोषणा पत्र में विकसित भारत का संकल्प लिया गया है। राज्य सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ट राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में हमने समान नागरिक संहिता का संकल्प रखा था। जनता के आशीर्वाद से हमें सरकार में आने का अवसर मिला हमने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी की जरूरत बताई है। यूसीसी को लागू करने की बात कही है। *उत्तराखंड के अंदर से निकली समान नागरिक संहिता की गंगा देश के कोने कोने में पहुंचेगी। उन्होंने कहा नकल विरोधी कानून को भी संकल्प पत्र में स्थान दिया गया है। जिसे हम राज्य में पहले ही लागू कर चुके हैं।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लैंड जिहाद पर कार्यवाही हुई है, प्रदेश में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया हुआ है। उन्होंने कहा *पिछले दिनों हमने अतिक्रमण हटाने के अभियान को जारी रखने की बात कही थी। जिसका कांग्रेस के लोगों ने दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बिगाड़ने वाले, हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले अतिक्रमण पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के मूल स्वरूप को किसी भी कीमत में खराब नहीं होने दिया जाएगा*। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। यहाँ पर्यटन को बढ़ावा देने यातायात सुगम बनाने के साथ क्षेत्र की हर मूलभूत सुविधा को बेहतर बनाने का कार्य जारी है। हाल ही में क्षेत्र की 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा *एक ओर हमारी सरकार मोदी जी के विकास की गारंटी वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार है। दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों की देश को लूटने की गारंटी वाली कांग्रेस है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन घोटाले और घपले सामने आते थे। देश में सभी बड़े घोटालो के पीछे कांग्रेस का हाथ है। आज मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस और देश के अन्य भ्रष्टाचारी दलों ने मिलकर गठबंधन कर लिया है। *जनता का भरोसा खोने के बाद विपक्ष ईवीएम को दोष देता है, तो कभी लोकतंत्र को खतरे में बताते हैं। कांग्रेस ये कभी नहीं बताएगी कि हज़ारों सिखों का कत्लेआम करने वाले लोकतंत्र को झूठी बात करते हैं। इन्हीं लोगों ने सत्ता हथियाने के लिए देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था*।

उन्होंने कहा कांग्रेस के काले कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी है आज देश में जितनी भी समस्याएं हैं उनके पीछे कांग्रेस है। आज मोदी जी के नेतृत्व में हर एक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को भारी मतों से हराकर टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड कायम रखते हुए हैट्रिक लगानी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी जी को विजयी बनाकर आदरणीय मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *