उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के जारी हुए संकल्प पत्र को लेकर देहरादून में एक प्रेस वार्ता की जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के रहते जिस यूसीसी कानून को राष्ट्रपति को मंजूरी मिली है उसे पूरे देश में लागू करने की बात संकल्प पत्र में की गई है जबकि देश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प भी लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जो भी संकल्प पिछले सालों के दौरान लिया है उसे पूरा किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र देश के नौजवान युवाओं, महिलाओं किसने सैनिकों और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का एक संकल्प है जिससे देश की इकोनॉमी को दुनिया में तीसरे नंबर पर लाया जा सके वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी रैलियों में प्रियंका गांधी नकल विरोधी कानून लागू करने की बात कर रही है जबकि इस कानून को उत्तराखंड में सरकार पहले ही लागू कर चुकी है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी को उनके भाषण के दौरान कांग्रेस द्वारा पुरानी स्क्रिप्ट दी गई थी जिसे उन्होंने अपने भाषण के दौरान पढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *