*देहरादून*

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर ट्रांसफर रुकवाने को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने एसआईटी जांच की मांग की है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कारवाई होगी, जो फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ट्रांसफर रुकवाने का काम कर रहे हैं। शिक्षकों के बीच से उठी इस मांग पर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि अभी तक कोई ऐसा मामला संज्ञान में उनके आया नहीं है, लेकिन मेडिकल चिकित्सा बोर्ड के आधार पर ही सर्टिफिकेट दिए जाते हैं।यदि कोई ऐसा मामला संज्ञान में आया तो उसके खिलाफ जांच की जाएगी।

राजकीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी भी शिक्षक के द्वारा कोई ऐसा प्रमाण नहीं दिया गया है, जो फर्जी सर्टिफिकेट की आधार पर ट्रांसफर रुकवाने का काम कर रहा हो। यदि फर्जी प्रमाण के साथ कोई शिक्षक इस तरीके का कोई सबूत देता है, तो संगठन सरकार के साथ शिक्षा विभाग बड़ी कार्यवाही करेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ऐसे मामलों को सामने लाकर एसआईटी जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *