देहरादून

थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा आज एक आदतन अपराधी के खिलाफ ढोल नगाड़ों के साथ जिला बदर की कार्यवाही करते हुए उसे उत्तर प्रदेश की सीमा में छोड़ दिया।

अभियुक्त रमन(22)पुत्र रमेश निवासी नौका दौडवाला थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून के खिलाफ थाना नेहरुकोलोनी में

चोरी, गृह भेदन ,आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई अभियोग पंजीकृत है उक्त अभियुक्त के ख़िलाफ़ धारा 3(1)गुण्डा अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज है। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिला बदर के आदेश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में आज नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त को अशारोड़ी चेक पोस्ट से सहारनपुर की सीमा में छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *