रुद्रप्रयाग

पर्यटन विभाग की पहल पर केदारनाथ में विकलांग बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं को हेलीपैड से मंदिर तक छोड़ने के लिए प्रशासन ने दो चौपहियां वाहनों को केदारनाथ में हेलीपैड पर तैनात करने की मंजूरी दी है शुक्रवार को इनमें से एक चौपहियां वाहन को वायु सेवा के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से केदारनाथ पहुंचा दिया गया है जबकि एक अन्य को शनिवार को केदारनाथ पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा केदारनाथ धाम में तीन गोल्फ कार की भी तनाती की जाएगी जो बीमार विकलांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए मंदिर तक पहुंचाने का काम करेगी। इससे पहले भी चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के लिए डंपर, जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को भी केदार घाटी पहुंचाया गया था। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी का कहना है कि चौपहिया वाहनों को केदारनाथ पहुंचाया जा रहा हैं एक वाहन आज पहुंच चुका है और एक कल पहुंच जायेगा। उन्होंने कहा कि यह वाहन बीमार, बुजुर्ग, विकलांग तीर्थ यात्रियों की सहायता करेंगे और उन्हे हेलीपैड, बेस कैंप से मंदिर तक लाने और छोड़ने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *